UP: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, पूरे शरीर पर लिखा सुसाइड नोट
छात्रा ने आरोपियों का नाम अपने शरीर पर लिखा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा इलाके की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान हो कर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने आरोपियों का नाम अपने शरीर पर लिखा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला चितवाखेड़ा गांव का है। यहां पर रहने वाली छात्रा नेहा कुशवाहा (22) ने अपने घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। छात्रा का शव रविवार को पेड़ से लटका हुआ मिला था।
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, 'मैं जान देने को मजबूर हूं, इसके लिए पड़ोसी गांव के संजय उर्फ संजू, उसकी भाभी रूबी और उसका साथी सोनू जिम्मेदार है। प्लीज इन लोगों को सजा दिलाएं और फांसी तक पहुंचाएं।'
पुलिस ने छात्रा के शरीर पर लिखे सुसाइड नोट के आधार पर आईपीसी की कई धाराओं के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें: शादी में दहेज नहीं मिला तो पति ने दिया ट्रिपल तलाक, फिर पत्नी को घर से निकाला
और पढ़ें: मां के शव के साथ रह रहा था बेटा, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सामने आया सच
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि