तीन युवकों ने दो नाबालिग बहनों का किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
झारखंड के पलामू जिले में तीन युवकों ने पड़ोस में रहने वाली दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया।
नई दिल्ली:
झारखंड के पलामू जिले में तीन युवकों ने पड़ोस में रहने वाली दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों बहनें पलामू के छत्तरपुर हाई स्कूल में पढ़ती हैं और स्कूल के सामने ही किराये के मकान में रहती हैं।
पुलिस ने कहा कि इस इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने मंगलवार की रात दोनों बहनों का रास्ता रोका और जबरन उन्हें पास के घर में ले गए और दुष्कर्म किया। युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उन्हें धमकी दी कि यदि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई तो वीडियो को वायरल कर देंगे।
दुष्कर्म के बाद एक पीड़िता की स्थिति बिगड़ गई और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी बहन ने दो युवकों को पहचान लिया और पुलिस को उनके नाम बताए।
फिलहाल अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर