logo-image

दिल्लीः स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के एक स्कूल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

Updated on: 06 Oct 2017, 11:36 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली के एक स्कूल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कूल का ही एक कर्मचारी टॉयलेट में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। घटना मालवीय नगर की है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रिसिंपल ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने स्कूल में ही काम करने वाले सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी तीन महीने पहले ही स्कूल में काम करना शुरू किया था। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा पहली कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को घर वालों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि बच्ची करीब 2:30 बजे अपने घर पहुंची और घटना के बारे में मां को बताया।

इसे भी पढ़ेंः स्कूल में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, चपरासी गिरफ्तार

मां को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली वह तुरंत बच्ची के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को इस मामले की जानकारी दी।

घटना के बाद बच्ची को एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची से रेप होने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें