नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फपुर में एक 16 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली। लड़की की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शामली जिले की रहने वाली लड़की के साथ कुछ दिनों पहले दो लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।
इस दौरान आरोपी युवकों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके।
और पढ़ें: विशाखापट्टनम में शादी से इंकार पर 21 साल की छात्रा को जलाया, मौत
इस घटना से आहत होकर लड़की ने गुरुवार को खुद को आग लगा ली थी। उसे हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया। लड़की लगातार 3 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
और पढ़ें: लड़के ने लड़की को जिम में मारी लात, कैमरे में कैद हुई करतूत
RELATED TAG: Sexually Assaulted Girl, Teenage Girl, Woman Crime, Beti Bachao, Died, Fire,
देश, दुनिया की हर बड़ी ख़बर अब आपके मोबाइल पर, डाउनलोड करें न्यूज़ स्टेट एप IOS और Android यूज़र्स इस लिंक पर क्लिक करें।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज,ट्विटरऔरगूगल प्लस पर फॉलो करें