logo-image

रूड़की शूटआउट का मास्टरमाइंड ऋषिपाल राणा गिरफ्तार

गुरुवार को पुलिस ने रुड़की शूटआउट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मास्टरमाइंड को शहर के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

Updated on: 18 Jan 2018, 09:33 PM

नई दिल्ली:

गुरुवार को पुलिस ने रुड़की शूटआउट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मास्टरमाइंड को शहर के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

शहर के एसपी प्रदीप राय ने बताया कि ऋषिपाल राणा को राजपुर रोड पर एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

ऋषिपाल राणा ने रुड़की अदालत में गोलीबारी की योजना बनाई थी जिसमें सुनील राठी गिरोह के शूटर देवपाल राणा की हत्या कर दी थी।

गोलीबारी उस दौरान हुई जब देवपाल को सुनवाई के लिए कोर्ट में लाया गया।

प्रांरभिक पूछताछ के दौरान ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि देवपाल ने उसे मारने की योजना बनाई थी। ऋषिपाल ने स्वीकार किया कि देवपाल के साथ उसकी राजनेतिक दुश्मनी है।

ऋषिपाल राणा की पत्नी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ननौटा की ब्लॉक प्रमुख है।

और पढ़ेंः हर्षिता के बाद हरियाणा की मशहूर गायिका ममता शर्मा की हत्या, खेत में मिला शव