logo-image

लखनऊ: मोनिका सिंह शूटआउट मामले में शराब माफिया के घर पर पुलिस का छापा

शराब माफिया संजय केडिया के देवरिया स्थित आवास पर रविवार को लखनऊ पुलिस ने छापेमारी की है। यह छापा पुलिस ने खुद को उनकी पत्नी बताने वाली मोनिका सिंह के आरोपों के बाद किया है।

Updated on: 08 May 2017, 09:16 AM

नई दिल्ली:

शराब माफिया संजय केडिया के देवरिया स्थित आवास पर रविवार को लखनऊ पुलिस ने छापेमारी की है। यह छापा पुलिस ने खुद को उनकी पत्नी बताने वाली मोनिका सिंह के आरोपों के बाद किया है।

बता दें कि शनिवार को मोनिका सिंह पर गोलीबारी हुई थी जिसका आरोप उन्होंने संजय केडिया पर लगाया था।

मोनिका सिंह पर शनिवार को लखनऊ के कृष्णानगर के एक होटल में गोलियां चलीं थी। अज्ञात लोगों ने उनपर और उनके गार्ड पर गोलियां चलाई थीं। इस गोलीबारी में वो और उनका गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले के बाद मोनिका ने संजय पर इस गोलीबारी का आरोप लगाया था।

और पढ़ें: सिगरेट को लेकर हुआ विवाद, भारतीय नागरिक की अमेरिकी ने की हत्या

पुलिस ने इस बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय के घर पर छापा मारा है। लखनऊ शूटआउट के बाद उनके घर और प्रतिष्ठान पर सन्नाटा छाया हुआ है। फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी अभी आना बाकी है।

बता दें कि संजय केडिया यूं तो कपड़ा व्यवसायी हैं लेकिन उन्हें शराब माफिया भी कहा जाता है। संजय का नाम 2014 में बसपा एमएलसी संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी पर हुए हमले में आया था। हालांकि मोनिका ने जो पुलिस को बयान दिया है उसके आधार पर वे संजय की पत्नी हैं।

और पढ़ें: रेस्टोरेंट में काम कर रहा है निर्भया का नाबालिग दोषी, 'आफ्टर केयर' के तहत किया शिफ्ट