उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 पुलिसकर्मी समेत 1 बदमाश घायल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार की रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रात करीबन 12 बजे साहिबाबाद के कोयल अपार्टमेंट के पास हुई।
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार की रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रात करीबन 12 बजे साहिबाबाद के कोयल अपार्टमेंट के पास हुई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत एक बदमाश भी घायल हो गया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पांच महीने के भीतर यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच 420 मुठभेड़ दर्ज हुई हैं, जिसमें 15 अपराधी मारे गए और 868 इनामी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। यूपी पुलिस के महानिरीक्षक हरिराम शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल, 2017 से लेकर 14 सितंबर तक पुलिस और बदमाशों के बीच 420 मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जहां 84 बदमाश घायल हुए, वहीं 88 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
शर्मा के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान 868 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 15 बदमाश मारे गए और 54 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया।
और पढ़ेंः नोएडा सेक्टर-62 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ़्तार एक फ़रार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
-
Thalapathy Vijay Inured: घायल हुए साउथ एक्टर थलापति विजय, फैंस ने स्पॉट किए चोट के निशान
-
Arijit Singh Birthday: इंडियन आइडल में रिजेक्शन से सलमान खान संग झगड़े तक, ऐसी रही अरिजीत सिंह की जर्नी
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत