logo-image

नीतीश राज में चोरों के हौसले बुलंद, एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए अपने साथ

एटीएम में कैश कितना था इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Updated on: 10 Aug 2018, 09:45 AM

नई दिल्ली:

बिहार के भोजपुर में एक अजीब घटना सामने आई है। पैसे की चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने एटीएम को ही उखाड़ लिया। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार रात की है। चोरी की नीयत से घुसे चोरों को जब पैसे निकालने में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने एटीएम मशीन को ही उखाड़ ले गए। स्थानिए लोगों ने जैसे ही देखा कि ATM मशीन गायब है तो इसकी सूचना बिहिया थाने को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। मशीन में कितने पैसे थे इस बात की भी खबर सामने नहीं आई है।

उस एटीएम में कैश कितना था इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास एटीएम से निकले कुछ कागज भी बिखरे हुए हैं।

और पढ़ेंः मुजफ्फरपुर में बदमाशों के हौसले बुलंट, दिनदहाड़े गार्ड को गोली मार कर ATM से 20 लाख रु लूटे 

इस मामले में प्रशासन कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि स्थानिए लोगों का कहना है कि हमलोगों को इस बारे में किसी भी तरह की कोई भी भनक नहीं लगी।