यूपी: यौन उत्पीड़न कर आरोपियों ने बनाया वीडियो, लड़की ने किया आत्मदाह
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फपुर में एक 16 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली। लड़की की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फपुर में एक 16 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली। लड़की की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शामली जिले की रहने वाली लड़की के साथ कुछ दिनों पहले दो लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।
इस दौरान आरोपी युवकों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके।
और पढ़ें: विशाखापट्टनम में शादी से इंकार पर 21 साल की छात्रा को जलाया, मौत
इस घटना से आहत होकर लड़की ने गुरुवार को खुद को आग लगा ली थी। उसे हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया। लड़की लगातार 3 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
और पढ़ें: लड़के ने लड़की को जिम में मारी लात, कैमरे में कैद हुई करतूत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में विसर्जन कब है? जानिए पारण का शुभ मुहूर्त और विधि
-
Navratri 2024: नवरात्रि पर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र दिलाता है दुर्गा जी की कृपा, जानें यहां
-
Maa Siddhidatri Mantra: मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करेंगे ये मंत्र, चमत्कारी हैं इनके लाभ
-
Maa Siddhidatri: महानवमी पर जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा की सही विधि, क्या होता है इसका महत्व