राजस्थान: तीन युवकों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति, सभी आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने कथित रूप से महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जयपुर:
राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने कथित रूप से महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाथद्ववारा थाना क्षेत्र में सोमवार को आरोपी कुलदीप वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि और अंकित गहलोत ने होलीमांगरा कॉलोनी में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है।
राजसमंद के पुलिस एसपी मनोज कुमार ने कहा, 'सभी आरोपियों को मूर्ति के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।'
Rajasthan: Bust of Mahatma Gandhi vandalised in Rajsamand's Nathdwara pic.twitter.com/Afg5iNuhNH
— ANI (@ANI) April 4, 2018
उन्होंने आगे कहा, 'कॉलोनी एक रहवासी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद उनकी पहचान की गई और गिरफ्तार में लिया गया है।'
बता दें कि नाथद्वारा नगर निगम ने महात्मा गांधी की मूर्ति को 2008 में लगवाया गया था।
और पढ़ें: शिवराज सरकार ने 5 साधुओं को बनाया राज्यमंत्री, कांग्रेस ने बताया चुनावी कदम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय