UP: गुब्बारे के विवाद में पड़ोसी ने 10 साल के मासूम का किया कत्ल, हाथ-पैर तोड़ घर में किया दफन
दिल्ली से लगे हुए गाजियाबाद में एक हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया। हत्या में एक पड़ोसी ने मामूली से विवाद पर एक 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
नई दिल्ली:
दिल्ली से लगे हुए गाजियाबाद में एक हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया। हत्या में एक पड़ोसी ने मामूली से विवाद पर एक 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के शहीद नगर में रहने वाले इमरान खान का बेटा समीर 5-6 दिन पहले घर से लापता हो गया था। उन्होंने अपने बेटे को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान इमरान ने अपने पड़ोसी के घर पर ताला लगा देखा तो उसे शक हुआ। उसने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने ताला तोड़ा तो घर में से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने तलाश किया तो घर के अंदर ही समीर की लाश बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें: दिल्ली के पांडव नगर में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला
पिता इमरान ने पुलिस को बताया कि बेटा समीर 5 जून को गुब्बारे में पानी भरकर खेल रहा था। इस दौरान उसका गुब्बारा फूट गया और पड़ोसी अब्बास के पोते इन्नू के आंख में पानी चला गया। इस बात पर अब्बास की पत्नी और इमरान क पत्नी के बीच विवाद हो गया।
इस विवाद के बाद अब्बास ने तैश में आकर इमरान के बेटे समीर को किडनेप किया और उसकी हत्या कर दी। उसे लाश ठिकाने लगाने कोई जगह नहीं मिली तो उसने घर में ही गडढा खोदकर गाड़ दिया। लाश के साथ भी उसने बर्बरता की और मासूम की लाश को छोटे गड्ढे में दफनाने के लिए उसके हाथ-पैर तोड़ दिए।
और पढ़ें: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी की कार चोरी, पुलिस जांच में जुटी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी