मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन पर महिला को देख अश्लील हरकत करने वाला हिरासत में
मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेशन पर महिला को देखकर अश्लील हरकत करने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस उसे सीएसटी रेलवे कोर्ट में पेश करने जा रही है।
नई दिल्ली:
मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेशन पर महिला को देखकर अश्लील हरकत करने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस उसे सीएसटी रेलवे कोर्ट में पेश करने जा रही है। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की थी लेकिन मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक 29 जून को तपोवन एक्सप्रेस सीएसटी रेलवे स्टेशन के 13 नंबर प्लेसफॉर्म पर खड़ी थी।
जब एक लड़की कोच डी 6 में बैठने के लिए गई तो उसने देखा कि एक लड़का खुलेआम अश्लील हरकत कर रहा था। यह देखकर लड़की ने पूरा वीडियो बनाया और फिर रेलवे पुलिस के पास गई।
और पढ़ें: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला को हुई 10 साल की जेल, भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी करार
लेकिन पुलिस ने टालमटोली करते हुए लड़की को वापसी का रास्ता दिखा दिया। लड़की ने इस बात से परेशान होकर पूरा वीडियो यू-ट्यूब और फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 12 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के 6 घंटे के अंदर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें: आनंदपाल एनकाउंटर: हिंसक प्रदर्शन में 21 पुलिसकर्मी घायल, दो AK-47 लेकर भागे उपद्रवी
जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़के का नाम अशोक प्रधान है। युवक 20 साल का है। फिलहाल यह लड़का भुवनेश्वर के चेमबुर में माहुलगांव का रहने वाला है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह