पंजाब में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज
पंजाब के मोगा शहर में कुछ हथियार बंद लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है.
नई दिल्ली:
पंजाब के मोगा शहर में कुछ हथियार बंद लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. एक न्यूज चैनल में कार्यरत जोबनप्रीत सिंह और गुरचेत सिंह चंडीगढ़ जाने के लिए निकले थे. गुरुवार रात उन पर ऑटोमेटिक हथियारों से हमला किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गुरचेत को गोलियां लगी हैं. वहीं उसका साथी जोबनप्रीत सिंह इस हमले में मारा गया है. एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.'
ये भी पढ़ें: CAA Protest : आपत्तिजनक पोस्ट पर WhatsApp ग्रुप एडमिन पर भी होगी कानूनी कार्रवाई
बाद में घायल गुरजीत को दयानंद मेडिकल कॉलेज और लुधियाना शहर के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां