गोवा: 6 साल की बच्ची के साथ चार महीने में अलग-अलग जगह हुआ रेप, 3 चौकीदार गिरफ्तार
काणकोण पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि गांव के मजदूर की बेटी के साथ चार महीनों में तीन अलग-अलग मौकों पर रेप किया गया।
पणजी:
दक्षिणी गोवा जिले में पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी तीन चौकीदारों को गिरफ्तार किया है।
काणकोण पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि गांव के मजदूर की बेटी के साथ चार महीनों में तीन अलग-अलग मौकों पर रेप किया गया।
प्रभुदेसाई ने कहा, 'एक निर्माण स्थल की चौकीदारी में तैनात मध्यप्रदेश के मनोज कुमार (20) और असम के जयदीप री (24) और रवि री (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का पिता भी इसी निर्माणस्थल पर काम करता था।'
अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर उसके साथ रेप किया। आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें एक दंडाधिकारी ने रविवार को पुलिस हिरासत में दे दिया है।
प्रभारी राजेंद्र प्रभुदेसाई ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें: जम्मू : महिला ने सीआरपीएफ जवान पर लगाया रेप का आरोप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें