logo-image

दिल्ली : क्राइम ब्रांच ने स्वघोषित अंडर वर्ल्ड डॉन रिज़वान खान को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुद को अंडर वर्ल्ड डॉन बताकर लोगो से उगाही करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Updated on: 12 Sep 2017, 12:59 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुद को अंडर वर्ल्ड डॉन बताकर लोगो से उगाही करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम रिज़वान खान है। रिज़वान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने क्राइम ब्रांच के साथ कम्बाइंड ऑपरेशन में पकड़ा गया है।

गौरतलब है कि रिज़वान लोगों को फ़ोन करता था और खुद को अंडरवर्ल्ड का डॉन बताकर उनसे उगाही की मांग करता था। इस पर उगाही के अलावा अन्य कई करिमिनल मामलों में केस दर्ज हैरिज़वान को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

रिज़वान की तलाश दिल्ली के बाहर भी कई राज्यो की पुलिस को थी। दिल्ली में द्वारका, ग्रेटर कैलाश के अलावा कई थानों में रिज़वान के खिलाफ मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध की खातिर पति की करवाई पत्नी ने हत्या, एक लाख की दी थी सुपारी