logo-image

दिल्ली : आर्मी मेजर पर घरेलू नौकरानी से रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दिल्ली पुलिस ने सेना के एक मेजर के खिलाफ नौकरानी के साथ कथित बलात्कार मामले में केस दर्ज किया है। मेजर के खिलाफ दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

Updated on: 30 Sep 2018, 10:54 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने सेना के एक मेजर के खिलाफ नौकरानी के साथ कथित बलात्कार मामले में केस दर्ज किया है। मेजर के खिलाफ दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है हालांकि इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मेजर पर आरोप है कि उसने घरेलू नौकरानी के पति को धमकी भी दी थी जो आत्महत्या कर चुका है।

अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ 12 जुलाई को रेप किया गया था जब उसका पति नहीं था।

उसने आरोपी लगाया कि जब वापस लौटते हुए देखा तो आरोपी मेजर ने दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट की थी और धमकाया था। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसके बाद कई बार रेप किया था।

दिल्ली के एक अदालत के अनुसार, घटना के बाद वह अपने ससुराल चली गई थी लेकिन उसका पति वहीं ठहर गया था। उसने आरोप लगाया कि उसी महीने में मेजर ने उसे फोन करके बताया कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद उसने पुलिस को संपर्क किया था।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने और अपने बेटे के जान को लेकर भयभीत है।

और पढ़ें : विवेक हत्याकांड : अरविंद केजरीवाल का BJP पर हमला, कहा- सत्ता के लिए सारे हिंदुओं का भी ये कत्ल कर देंगे

कोर्ट के निर्देशों के बाद मेजर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-376 (रेप), 354 (छेड़छाड़), 323 (नुकसान पहुंचाना) और 506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपी को समन किया है और जांच में सहयोग करने को कहा है।