भोपाल में दबंगों ने किसान को जिंदा जलाया, चार आरोपी पुलिस हिरासत में
दलित किसान किशोरी लाल (60) अपने खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग जुताई कर रहे है। उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीकी गांव परसोरिया में दबंगों ने दलित किसान को जिंदा जला दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
यह मामला बैरसिया थाने के परसोरिया गांव में गुरुवार का है। यहां का दलित किसान किशोरी लाल (60) अपने खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग जुताई कर रहे है। उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
बताया गया है कि किशोरी लाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बैरसिया पुलिस ने गुरुवार देर रात चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बताया, 'चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के साथ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।'
परिजनों के मुताबिक, किशोरी लाल को साल 2000 में सरकार की ओर से पट्टे पर जमीन मिली थी लेकिन गांव के दबंग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जिसका किशोरी लाल विरोध कर रहा था। इसी वजह से उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया।
और पढ़ें- बढ़ती कीमतों, टॉल रेट्स के ख़िलाफ़ चल रहा ट्रक चालकों का हड़ताल वापस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए