मध्यप्रदेश: शिवपुरी इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 लोग गिरफ़्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान के राज में दिनदहाड़े एक 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला शर्मनाक वीडियो सामने आया है।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के शिवपुरी इलाके में दिनदहाड़े एक 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। शिवपुरी इलाके की इस वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है कि एक बच्ची घर के बाहर साइकिल लेकर खड़ी है। तभी एक शख़्स उसके सामने आता है और उसे छूने लगता है।
लड़की अपने आप को बचाने के लिए तब तक पीछे खिसकती है जबतक कि दीवार न आ जाए। उसके बाद वो शख्स उस लड़की को पकड़ लेता है।
इस दौरान एक दूसरा शख़्स भी वहां पहुंचता है। वो चुपचाप खड़ा वहां देखता रहता है, रोकने की कोशिश भी नहीं करता। थोड़ी देर के बाद वो वहां से चला जाता है। मंगलवार को पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दोनों आदमियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया से बात करते हुए एएसपी (एडिशनल सुप्रिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस) कमल मौर्या ने कहा, 'दो अज्ञात लोगों को 10 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ मामले में सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद गिरफ्तार किया गया है।'
यह घटना शिवपुरी के सदर बाज़ार इलाके का है, जो 24 सितम्बर को घटित हुई थी। । वीडियो में छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा ये आदमी बिल्डिंग में वाइटवॉश करने आए था। जिसने अकेली बच्ची को देखकर उसके साथ छेड़छाड़ किया। लेकिन वहां पर सीसीटीवी कैमरा होने की वजह से उस शख़्स की सारी गंदी करतूत कैमरे में क़ैद हो गई।
उत्तर प्रदेश: मथुरा में नाबालिग लड़की के साथ पुलिस वालों ने किया गैंगरेप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय