logo-image

आंध्र प्रदेशः 58 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दो नाबलिग लड़कियों के साथ रेप, गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक 58 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on: 14 May 2018, 08:47 AM

नई दिल्ली:

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक 58 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सी सुब्बा नायडू के रूप में हुई है जिसे कल गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र क्रमशः 5 वर्ष और 7 वर्ष है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय आचार संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शिकायत के अनुसार, चारलपल्ली गांव के रहने वाले आरोपी ने 11 मई को इस करतूत को अंजाम दिया। आरोपी ने दोनों लड़्कियों को पंचायत ऑफिस बिल्डिंग में ले जाकर उनके साथ रेप किया।

नाबालिग लड़कियों के परिजन को इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने 12 मई को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

और पढ़ेंः एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा मर्डर केस में 2 को उम्रकैद, 6 साल पहले हुई थी हत्या