मुंबई में 12 साल की छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़, अभिवावकों का प्रदर्शन, मामला दर्ज
मुंबई के चारकोप क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा से कथित रुप से छेड़खानी के बाद अभिवावक स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
मुंबई के चारकोप क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा से कथित रुप से छेड़खानी के बाद अभिवावक स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
खबर के मुताबिक, गुरुवार को स्कूल की कैंटीन में सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक अज्ञात लड़के ने कथित रूप से 12 साल की छात्रा से छेड़खानी की थी।
छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने मां बाप को बताई कि एक अनजान लड़का उसके पीछे से आया और उसने अपना हाथ स्कर्ट के अंदर डाल दिया। हालांकि अभी तक लड़के की पहचान नहीं की गई है।
अभिवावक ने स्कूल पर आरोप लगाया है कि इस वारदात पर स्कूल प्रबंधन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। हालांकि स्कूल के प्रिंसिपल ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को दंडित किया जाएगा।
और पढ़ेंः राजस्थानः बच्ची के साथ रेप मामले में कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
चारलोप पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि वह स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर आरोपी का पता लगाएंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय