UP: भाई के सामने बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अपनी बहनों को बचाते हुए एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अपनी बहनों को बचाते हुए एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाली घटना मथुरा जिले के गोवर्धन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई है। इस दौरान चंद्रशेखर नाम का युवक अपनी बहनों के साथ छाता गांव से डीग गांव जा रहा था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया।
ओवरटेक करने के बाद बदमाशों ने उन्हें रास्त में ही रोक लिया। रास्ते में रोके जाने के बाद बदमाशों नें चंद्रशेखर को लूटने की कोशिश की।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बरेली में मामूली विवाद पर चली गोलियां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
इतना ही नहीं जब उन्होंने युवक की बहनों के साथ ज्यादती करने की कोशिश की तो इस पर युवक ने बदमाशों का विरोध किया। जब चंद्रशेखर बदमाशों से भिड़ा तो उनमें से एक ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को परिजनों को सौंपा है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें: झांसी में दोहरे हत्याकांड में दो तांत्रिकों समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी