logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

झारखंड में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन

झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक जिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

Updated on: 12 Mar 2018, 12:12 AM

रांची:

झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक जिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या रांची के पिस्का इलाके में हुई है।

पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। लोहरदग्गा जिले के बीजेपी कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को दो लोगों ने पिस्का रेलवे क्रासिंग पर गोली मार दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक मौके पर पहुंचे, जिसमें से एक ने बीजेपी नेता की पीछे से उनकी गर्दन पर गोली मारी।

गुप्ता पिछले दो-तीन दिनों से रांची के नागारी इलाके में एक जमीन के चारों ओर दीवार के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए आ रहे थे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना की निंदा की है। झारखंड के अधिकारियों ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के गठन की घोषणा की है।

और पढ़ें: दिल्ली: लड़के से मिलने गई 13 साल की बच्ची, पिता ने गुस्से में कर दी हत्या