logo-image

झारखंड: दोस्तों के साथ मिलकर महिला से किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

मुलाकात के बाद व्यक्ति महिला को बोकारो जिले के महुआटांड थाना अंतर्गत एक गांव ले गया। यहां उसके चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे। सभी ने महिला के साथ रेप किया।

Updated on: 20 Apr 2018, 11:15 PM

नई दिल्ली:

झारखंड के बोकारो जिले में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के सामने गुरुवार को दर्ज कराई गयी शिकायत में महिला ने कहा है कि 13 अप्रैल का उसके साथ पांच लोगों ने बलात्कार किया।

शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई और बातचीत शुरू हो गई। फिर फोन नंबर एक्सजेंच हुआ और दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। इस बीच एक दिन व्यक्ति ने महिला को मिलने के लिए गोला में बुलाया और महिला सहमत हो गई।

गोला में मुलाकात के बाद व्यक्ति महिला को बोकारो जिले के महुआटांड थाना अंतर्गत एक गांव ले गया। यहां उसके चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे। सभी ने महिला के साथ रेप किया।

रामगढ़ के एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता गोला प्रखंड की निवासी है। उसने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के जरिये उसकी एक व्यक्ति से जान-पहचान हुई। व्यक्ति ने मुलाकात के लिए बुलाया और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

और पढ़ें: इंडोनेशिया: शादी से पहले छूने पर कपल्स को पड़े कोड़े, मस्जिद के सामने लाकर दी सजा