आईपीएल मैच के दौरान महिला से शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल के 11वें संस्करण में 14 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए मैच में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली:
आईपीएल के 11वें संस्करण में 14 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए मैच में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को आरोपी को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरोपी वानखेड़े स्टेडियम में कान्ट्रैक्टर के रूप में कार्यरत है। यह माना जा रहा है कि यह घटना सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास हुई है।
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा ने जून 2014 में उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
शिकायत के अनुसार यह मामला 30 मई 2014 को वानखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान हुआ था।
यह भी पढें: बिहार: पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य