logo-image

मगध एक्सप्रेस में फौजियों पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का भी हुआ प्रयास

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चलती ट्रेन में रिटायर्ड जज की बेटी से सेना के कुछ जवानों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 2 जवानों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।

Updated on: 30 Nov 2017, 02:59 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चलती ट्रेन में रिटायर्ड जज की बेटी से सेना द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भारतीय सेना के 2 जवानों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने ट्रेन के इटावा पहुंचने पर पीड़िता के साथ दो आरोपियों को उतार लिया। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी ने फौजियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक बिहार से रिटायर्ड अपर जिला जज की बेटी है और बीए प्रथम वर्ष पढ़ती है। वह मिर्जापुर से ट्रेन नंबर 12401 मगध एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी कि तभी उसके साथ यह घटना हुई।

पीड़िता का आरोप है कि कानपुर से पहले चंदारी स्टेशन से ही दोनों फौजी उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगे थे। इसके बाद उसने ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई की। उसका आरोप है कि दोनों ने उसे ट्रेन से नीचे फेंकने का भी प्रयास किया।

वहीं दूसरी तरफ फौजियों का कहना है कि छात्रा हमारी सीट पर बैठ गई और उसने पहले भाई बनाया और फिर यह आरोप लगा दिया।

और पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश: शिक्षकों पर लगा 88 छात्राओं के कपड़े उतरवाने का आरोप, मामला दर्ज