शर्मनाक: दिल्ली के पालम में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, भीड़ बनाती रही वीडियो
दिल्ली के पालम गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मकान मालकिन के बेटे और बहु ने 45 साल की महिला की कथित रूप से निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी।
नई दिल्ली:
दिल्ली के पालम गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मकान मालकिन के बेटे और बहु ने 45 साल की महिला की कथित रूप से निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी।
पीड़ित महिला मदद के लिए लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग मदद के लिए आगे आने के बजाए मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता मां-बेटे के झगड़े में बीच बचाव करने को कोशिश कर रही थी।
सोशल मीडिया पर एक पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के कपड़े फटे हुए हैं और उसके शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे है।
पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता के मुताबिक, मकान मालकिन का बेटा और उसकी बहू उसे पीट रहे थे।
45 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मकान माल्किन का बेटा और बहु उन्हें पीट रहे थे। जब उन्होंने बुजुर्ग महिला को बचाने की कोशिश की तब उनके परिजनों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने बचाव के लिए भागने लगी तो उन्होंने उनका पीछा कर उनके कपड़े फाड़ दिए।
इसी बीच महिला ने मालकिन को बचाने की कोशिश की तो उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर दी।
पीड़ित महिला एक एजेंसी एजेंसी में अकउंटेंट और बुजुर्ग महिला के मकान में किराये पर रहती हैं।
और पढ़ें: मंदसौर रेप केस: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आरोपी को फांसी की सजा मिले, बच्ची की हालत गंभीर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें