logo-image

हरियाणा: फरीदाबाद में चुनावी रंजिश में हुआ विवाद, घर में घुसकर 5 लोगों को गोलियों से भूना

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों की हत्या कर दी। इन सभी पर बदमाशों ने गोलियां बरसाई और मौत के घाट उतार दिया। इस फायरिंग में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Updated on: 18 Sep 2017, 08:12 PM

नई दिल्ली:

हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार को चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस फायरिंग में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जिले के पलवली गांव में श्रीचंद का परिवार रहता है। श्रीचंद के परिवार की चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही सरपंच से विवाद चल रहा था। 

आरोप है कि रविवार रात करीब 9.30 पर गांव की सरपंच के पति बिल्लू और उसके साथी पीड़ित परिवार के घर में घुसे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़ें: शरद यादव गुट ने छोटू भाई वसावा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

इस घटना की खबर सुनने के बाद मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, डॉ हनीफ कुरैशी के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

गांव में इस खूनी खेल के बाद पुलिस तैनात है और हर एक्शन पर नजर जमाए हुए है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद (55), ईश्वर चंद (40), श्रीचंद (61), नवीन (36) और देवेंद्र (35) की मौत हो गई है।

केंद्रीय मंत्री समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया, साथ ही ठोस कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।

और पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम खेलने के कारण किशोरी अस्पताल में भर्ती