logo-image

हरियाणाः यमुनानगर में फिर हैवानियत, नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने किया रेप

हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर हैवानियत की खबर सामने आई है। एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने कथित रुप से दुष्कर्म किया है।

Updated on: 06 Sep 2018, 07:18 AM

नई दिल्ली:

हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर हैवानियत की खबर सामने आई है। एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने कथित रुप से दुष्कर्म किया है।

हरियाणा पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। हालांकि अभी इस मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी वारदात यमुनानगर में हो चुकी है। इसी साल अप्रैल महीने में चार युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ धर्मशाला में हैवानियत की।

और पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सौतेले भाई ने 9 साल की बच्ची के साथ पार की दरिंदगी की सारी हदें, एसिड से जला शव बरामद

चार युवकों ने घर में सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पहले अगवा किया, इसके बाद गांव के धार्मिक स्थल की धर्मशाला में ले गए। यहां दो युवकों ने किशोरी से रेप किया।

क्राइम की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें