गाजियाबाद में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के राजेंद्र नगर सेक्टर 2 में बाइक सवार दो युवकों ने लड़की की गोली मारकर की हत्या कर दी।
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की है, जब साहिबाबाद इलाके के राजेंद्र नगर सेक्टर 2 में बाइक सवार दो युवकों ने लड़की की गोली मारकर की हत्या कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। उसका नाम रमा चतुर्वेदी बताया जा रहा है। वह नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी और राजेंद्र नगर में अकेले रहती थी।
घटना की जांच में जुटी पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के अनुसार लड़की के पास कॉल आई, जिसके बाद वह नीचे गई। बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक ने उस पर गोली चलाई और उसके बाद दोनों फरार हो गए।
#Visuals from Ghaziabad (UP): Girl from Uttarakhand shot dead by two bike-borne assailants in Sahibabad area, police at spot. pic.twitter.com/3ky63zbeFP
— ANI UP (@ANINewsUP) August 17, 2017
गाजियाबाद के एएसपी (असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस), अनूप सिंह ने कहा, ' लड़की दो लोगों से बात कर रही थी। उन्होंने उसे गोली मारी और फरार हो गए। मामले की जांच के लिए हम लड़की के रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।'
She was talking to 2 men. They shot her & fled. We are trying to contact her relatives for further investigation: Anoop Singh, ASP Ghaziabad pic.twitter.com/EEzxb32OiG
— ANI UP (@ANINewsUP) August 17, 2017
पुलिस रमा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है। अभी तक लड़की के परिजनों से संपर्क नहीं किया जा सका है। यह पता चल गया है कि रमा रुद्रपुर (उत्तराखंड) की रहने वाली थी।
और पढ़ें: चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस मनाकर लौट रही नाबालिग से रेप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह