दिल्ली: मानसरोवर पार्क में एक ही परिवार की 4 महिला समेत पांच की हत्या
दिल्ली में शनिवार की सुबह एक भयानक घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा के मानसरोवर पार्क में 5 लोगों के शव मिले हैं जिसमें चार महिलाएं हैं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के शाहदरा इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मानसरोवर पार्क में एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत 5 लोगों का शव बरामद हुआ है।
शाहदरा जिला पुलिस को सूचना मिली कि बंद हो चुकी जिंदल ऑयल मिल के अंदर बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चार महिलाओं की हत्या कर दी गई। घर के बाहर तैनात गार्ड की भी हत्या कर दी गई।
पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने कहा, 'जिंदल परिवार की चार महिलाएं शहादरा के मानसरोवर पार्क स्थित अपने घर में मृत पाई गईं।'
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घर में किसी ने जबरन प्रवेश नहीं किया और न ही कोई कीमती सामान चोरी हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी पहले बंद हो चुकी इस मिल के मालिक सात भाई हैं। उन्हीं में से एक भाई के परिवार की चार महिलाओं की हत्या की गई है। शवों की पहचान उर्मिला 65, संगीत गुप्ता 43, नुपूर जिंदल 35, अंजलि जिंदल 33, राकेश 50 (गार्ड) के रुप में हुई है।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्याकांड के पीछे क्या वजह है यह तत्काल साफ नहीं हो पाया है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि इसके पीछे संपत्ति विवाद हो सकता है।
और पढ़ेंः बेटी बचाओ: जबलपुर में 6 साल की मासूम की बलात्कार के बाद हत्या, खून से लथपथ हालत में मिला शव
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें