दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास के पास पुलिसकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (पीएमओ) के पास शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
नई दिल्ली:
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (पीएमओ) के पास शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक वाहन चालक ने सुबह लगभग आठ बजे प्रधानमंत्री आवास के पास पी.पी. अनिरुद्ध के शव की सूचना दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अनिरुद्ध दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने घर लौटते समय खुद को गोली मार ली। उनकी मोटरसाइकिल घटनास्थल के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर के साथ मिली है।'
उन्होंने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कही कोई साजिश तो नहीं है।
और पढ़ें: मुहम्मद शमी की पत्नी ने फेसबुक पर शेयर की पति की पर्सनल चैट, लगाया एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स का आरोप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें