logo-image

बलात्कार के आरोप में दिल्ली पुलिस ने फरार एएसआई को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को नांगलोई में एक 32 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on: 30 Dec 2017, 11:55 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को नांगलोई में एक 32 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एएसआई को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस कर्मी पर आरोप है कि पीड़िता जब एक वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए उसके पास मदद मांगने आई तो उसने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने एएसआई दिलीप सिंह (50) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह फरार चल रहा था।

शिकायतकर्ता महिला निहाल विहार की रहने वाली है।

यह भी पढ़े : लखनऊ: मदरसा संचालक पर यौन शोषण का आरोप, 51 लड़कियों को छुड़ाया गया