logo-image

दिल्ली: मुखर्जी नगर में लड़के ने लड़की को मारी गोली फिर कर ली खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक जिस लड़की को गोली लगी है वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। लड़की की उम्र करीब 30 साल है।

Updated on: 04 Sep 2017, 04:43 AM

नई दिल्ली:

राजधानी के मुखर्जी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने रविवार शाम एक महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक जिस लड़की को गोली लगी है वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। लड़की की उम्र करीब 30 साल है।

घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सोनू नाम के लड़के ने महिला को गोली मारने के बाद अपने सिर में गोली मार ली थी। इसके बाद तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टर ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की शादीशुदा और उसका पति दिल्ली से बाहर रहता है।

आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का था। हालांकि फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलू पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम बना किलर: केरल, तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश में भी गई बच्चे की जान