मुंबई के नॉयर अस्पताल से 5 दिन का बच्चा चोरी हुआ, CCTV फुटेज में दिखी बच्चा चुराने वाली महिला
अभी यह बच्चा महज 5 दिनों का ही है. पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
highlights
- मुंबई में बच्चा चोरी की वारदात
- नॉयर अस्पताल से बच्चा चोरी
- चोरी करने वाली महिला के फुटेज सीसीटीवी में मिले
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बच्चा चोरी होने की खबर आ रही है मुंबई के नायर अस्पताल से बच्चा चोरी हुआ है बच्चा चोरी करने वाली महिला की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी है. अभी यह बच्चा महज 5 दिनों का ही है. पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज लेकर छानबीन की तो महिला की फोटो बच्चा ले जाते हुए दिखाई दी है.
पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला की सीसीटीवी फुटेज की मदद से तस्वीरें निकाल ली हैं और इस महिला की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें बना दी गई हैं. खबर लिखे जाने तक बच्चे का या फिर बच्चा चोरी करने वाली महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य