छेड़खानी के आरोप में किशोरों को निर्वस्त्र कर घुमाया, 2 गिरफ्तार
बिहार के नालंदा जिले के सिलाव बजार में कथित रूप से लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो किशोरों को नंगा कर और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया।
बिहारशरीफ:
बिहार के नालंदा जिले के सिलाव बजार में कथित रूप से लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो किशोरों को नंगा कर और मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया।
पुलिस ने इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सिलाव बाजार के रहने वाले कुछ लोगों ने सोमवार को राणाबिगहा गांव के दो नाबालिग लड़कों पर स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी।
इस दौरान ग्रामीणों ने इन दोनों नाबालिग लड़कों को खुद सजा देते हुए उनके कपड़े उतरवा दिए गए और पीठ पर लिख दिया- 'मैंने छेड़खानी करने का जुर्म किया है'। ग्रामीणों ने इनके चेहरे को कालिख से पोतकर इलाके में भी घुमाया।
पीड़ित लड़कों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरुआत में पुलिस ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब मामला तूल पकड़ने लगा और ग्रामीणों में आक्रोश दिखा, तब पुलिस ने कार्रवाई की।
और पढ़ें: जब बॉलीवुड की 'बेबो' करीना के अंदाज में नजर आईं सनी लियोनी
सिलाव थाना के प्रभारी एऩ क़े पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित लडकों के बयान पर सिलाव थाना में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात इस मामले में दो आरोपियों रूपन कुमार और प्रद्युम्न कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें: अय्यर के बयानों से गुजरात में हुआ कांग्रेस को नुकसान: मोइली
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य