बिहार: महिला का रेप नहीं कर सका तो प्राइवेट पार्ट में डाल दी लोहे की रॉड, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के पटना जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक युवक ने 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने में असफल होने पर महिला के निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
highlights
- रेप करने में असफल युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, मौत
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
New Delhi:
बिहार के पटना जिले में रेप में असफल आरोपी ने महिला के निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अुनसार, नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय महिला बुधवार की देर शाम अपने घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी गांव के ही युवक धीरज कुमार (22) ने महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की।
Naubatpur, Patna: Man accused of rape attempt & inserting iron rod in a woman's private parts has been arrested.
— ANI (@ANI) October 13, 2017
आरोप है कि विफल होने पर उसने महिला के निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी और फरार हो गया। खून से लथपथ एवं दर्द से कराहती महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे थाना ले आए, जहां उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया।
और पढ़ें: आरुषि हत्याकांड मामले में कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, जानिए कब क्या हुआ
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों ने पीड़ित महिला को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अंदरूनी जख्मों का पता चल सकेगा। मृतक महिला के चार छोटे बच्चे हैं और उसका पति मजदूरी का काम करता है।
और पढ़ें: दो सगे भाइयों के कातिल चढ़े पुलिस के हत्थे, यूं दिया था कत्ल को अंजाम
नौबतपुर के थाना प्रभारी प्रेमराज चौहान ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी युवक धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य