बिहार: खूनी दुल्हन ने सो रहे पति की गर्दन काटकर की हत्या, 4 दिन पहले हुई थी शादी
रविंद्र की यह दूसरी शादी थी जबकि आरोपी महिला की यह तीसरी शादी थी।
छपरा:
बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
इन दोनों की शादी चार दिन पहले ही हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मुकीमपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह ने 29 जून को सिंकी देवी से गांव के ही एक मंदिर में शादी किया था।
रविंद्र की यह दूसरी शादी थी जबकि आरोपी महिला की यह तीसरी शादी थी।
गड़खा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी एक साथ सोए थे।
आरोप है कि रात को पत्नी ने बिस्तर पर सो रहे अपने पति की गड़ासे (एक प्रकार का धारदार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
और पढ़ें: केरल: रेप के आरोपी पादरियों को अदालत से नहीं मिली राहत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि