इलाहाबादः रेस्तरां में दलित छात्र की पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट मे खाने के विवाद को लेकर कुछ दबंगो द्वारा एलएलबी के एक छात्र की जमकर पिटाई करने के बाद मौत का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली:
इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट मे खाने के विवाद को लेकर कुछ दबंगो द्वारा एलएलबी के एक छात्र की जमकर पिटाई करने के बाद मौत का मामला सामने आया है।
शुक्रवार शाम को हुई इस घटना में बुरी तरह की गयी पिटाई से जख्मी छात्र कोमा में चला गया था जिसके बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने होटल में मौजूद सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Main accused arrested in death of an LLB student of #Allahabad University; the student died after being thrashed by a group of people during an argument in Allahabad's Katra Bazar. pic.twitter.com/uEIgPKbbrc
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2018
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के हथिगवां निवासी दिलीप सरोज ओम गायत्री नगर में किराए के कमरे में रहता था और एलएलबी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
यह भी पढ़ें : नहीं मान रहा है पाकिस्तान, राजौरी में फिर तोड़ा सीजफायर, देर रात हुई थी महिला की मौत
शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ कटरा स्थित कालका रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचा था। इसी दौरान वहां कुछ और लड़के आये और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। बहस के बाद तीनों हाथापाई पर उतर आए।
आरोप है कि हमलावरों ने फोन करके कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे लगभग 5-6 अन्य लोगों के साथ हमलावरों ने दिलीप को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों के जाने के बाद दिलीप को अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार की सुबह दिलीप की मौत हो गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां