साल 2016 रहा इन स्टार क्रिकेटर्स के लिए वेडिंग ईयर
क्रिकेट की पिच से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले हमारे कुछ क्रिकेटर आखिरकार शादी की पिच पर बोल्ड हो गए हैं।
नई दिल्ली:
साल 2016 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बहुत ही यादगार साल रहा। फिर चाहे वह ऑन फील्ड की बात हो या फिर ऑफ फील्ड। क्रिकेट की पिच से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले हमारे कुछ क्रिकेटर आखिरकार शादी की पिच पर बोल्ड हो गए हैं।
साल 2015 में भज्जी और रोहित की ग्रैंड वेडिंग के बाद 2016 में कई बड़े खिलाड़ी घोड़ी चढ़ गये। टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर युवराज सिंह के साथ कई खिलाड़ियों ने शादी रचाई। आइए देखते हैं किन स्टार्स ने इस साल को बनाया वेडिंग स्पेशल-
साल की सबसे ग्लैमरस शादी थी युवराज एंड हेज़ल की। 30 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी भी दो तरीके से हुई। एक बार पंजाबी और दूसरी बार गोवा में हिंदू रीति-रिवाज़ से। यह हाईप्रोफाइल शादी ने साल 2016 की सबसे बड़ी शादी में से एक रही। इन दोनों लवबर्ड्स ने शादी से लेकर हनीमून तक की फोटोज़ सोशल साइट्स पर शेयर कीं।
टीम इंडिया के लंबू यानि ईशांत शर्मा भी शादीके बंधन में बंध गये। ईशांत ने बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह से 9 दिसंबर को शादी रचाई। इसी साल 19 जून को दोनों ने सगाई की थी। शादी में महेन्द्र सिंह धोनी और नये नये शादी के बंधन में बंधे युवराज सिंह समते कई स्टार्स पहुंचे थे।
सर रविंद्र जडेजा ने भी शादी करने में कोई देर नहीं की। चट मंगनी और पट ब्याह के तर्ज पर जडेजा ने शादी कर ली। साथी खिलाड़ियों को शादी के बंधन में बंधते देख सर जडेजा भी बारात लेकर रीवा के घर पहुंच गए और 17 अप्रैल को रीवा के साथ सात फेरे लिये।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रहे इरफान पठान सफा बेग को देखकर पहली नज़र में बोल्ड हो गए। इरफान ने गुपचुप तरीके से 4 फरवरी को जेद्दा की रहने वाली सफा बेग के साथ निकाह किया। सफा मूलरूप से हैदराबाद की रहनेवाली हैं और पेशे से सफा मॉडल हैं।
शादी में लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन महज 500 रुपए में शादी करके वरुण एरॉन ने सबको चौका दिया। वरुण नहीं चाहते थे कि शादी में फालतू का खर्च हो, इसलिए उन्होंने अपनी शादी बेहद सादगी के साथ की। वरुण एरॉन ने रागिनी सिंह के साथ 1 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी।
बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने जीवनसाथी के रुप में भी एक स्पोर्ट्स स्टार ही चुना। टेनिस प्लेयर शीतल गौतम रॉबिन की बचपन की दोस्त हैं। दोनों 7 साल के रिलेशनशिप के बाद इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंधे।
टीम इंडिया के गेंदबाज मोहित शर्मा ने भी इसी साल शादी के बंधन में बंधना सही समझा। मोहित ने गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ मार्च महीने में शादी रचाई। एक क्रिकेट सीरीज के दौरान दिल्ली में ही श्वेता और मोहित की मुलाकात हुई थी। श्वेता होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां