logo-image

हरभजन के जन्मदिन पर सहवाग ने खोला राज, जानिए क्या कहा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट से हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। कुछ इसी तरह एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर हरभजन सिंह की पोल खोल दी।

Updated on: 03 Jul 2017, 05:14 PM

नई दिल्ली:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट से हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। कुछ इसी तरह एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर हरभजन सिंह को बधाई देते हुए उनकी पोल खोल दी।

सहवाग ने हर बार की तरह इस बार भी अपने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन की बधाई देते हुए सहवाग ने लिखा- 'हरभजन सिंह कभी अपने परिवार को सपॉर्ट करने के लिए कनाडा जाकर ट्रक चलाना चाहते थे लेकिन आखिर उनका विचार बदला और वह भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब ऑफ स्पिनर बने।'

हरभजन के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों और प्रशंसको ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। गांगुली ने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भज्जू, भगवान हमेशा तुम पर और तुम्हारे परिवार पर कृपा बनाए रखे'

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी हरभजन को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। आपका जन्मदिन शुभ हो। ईश्वर आपकी रक्षा करे।'