नई दिल्ली:
ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे सीरीज और फिर पहले T20 में मात देने वाली टीम इंडिया के हौसला सातवें आसमान पर है। टीम जितनी मेहनत मैदान पर कर रही है उतनी ही मस्ती मैदान के बाहर कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के खेलने रांची गए विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी गए। इस दौरान विराट ने धोनी की बेटी नन्ही जीवा के साथ खूब मस्ती की। जीवा और विराट की मस्ती का वीडियो बारतीय कप्तान वे शेयर किया है।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- 'जीवा से फिर मिला। इस मासूम के साथ कितने सुकून भरे पल रहे।'
जीवा के साथ लॉन में बैठे विराट जीवा से पूछते हैं कौन किया..? इस पर जीवा बार-बार पूछती है - कौन किया.. कौन किया..? विराट बोलते हैं जीवा ने किया. जीवा कहती है बिल्ली ने किया और वह म्याऊं-म्याऊं करने लगती है।
इस वीडियो में जीवा बेहद प्यारी लग रही है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स ने जीवा के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर की थी।
RELATED TAG: Virat Kohli, Ziva, Ranchi, Ms Dhoni,
देश, दुनिया की हर बड़ी ख़बर अब आपके मोबाइल पर, डाउनलोड करें न्यूज़ स्टेट एप IOS और Android यूज़र्स इस लिंक पर क्लिक करें।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज,ट्विटरऔरगूगल प्लस पर फॉलो करें