logo-image

Video: दिवाली पर विराट कोहली ने दी सलाह, ऐसे मनाएं त्योहार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी एक वीडियो शेयर कर के दिवाली कैसे मनाया जाए इसका संदेश दिया है।

Updated on: 19 Oct 2017, 01:01 PM

नई दिल्ली:

दिवाली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से खेल जगत के सितारों तक सभी दिवाली की बधाई अपने-अपने अंदाज में देश को दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी एक वीडियो शेयर कर के दिवाली कैसे मनाया जाए इसका संदेश दिया है।

विराट कोहली ने एक विडियो शेयर किया है। उन्होंने 13 सेकंड का वीडियो सोशल साइट पर शेयर किया है। वीडियो में फूटते पटाखों के बीच विराट अपने कानों पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके माध्यम से वह मैसेज दे रहे हैं कि इस बार दिवाली बिना पटाखों के मनाएं।

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है- इस दिवाली पर इसे बदलते हैं। दिवाली की शुभकामनाएं।

भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी दिवाली की बधाई दी है। सहवाग ने जहां 'जय श्री राम' लिखा तो वहीं पठान ने बड़ौदा एयरपोर्ट पर जवानों को मिठाई बांटी। कैफ ने इस मौके पर मिट्टी के दीपक खरीदने की बात कही।