logo-image

कुश्ती : साक्षी-विनेश एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई करेंगी

स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी।

Updated on: 11 Jun 2018, 12:09 PM

नई दिल्ली:

स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशियाई खेलों के लिए रविवार को छह सदस्यीय भारतीय महिला कुश्ती दल की घोषणा की।

साक्षी रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं और वह 50 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि विनेश 62 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले में उतरेंगी।

अन्य पहलवानों में पिंकी (53 किग्रा), पूजा ढांडा (57), दिव्या काकरान (68) और किरण (72) शामिल हैं।

और पढ़ें: इंटरकोंटिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में सुनील छेत्री ने बनाया रिकॉर्ड, लियोनेल मेसी की बराबरी की