logo-image
Live

Ind Vs SL: भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 88 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

भारत ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 88 रन से हरा कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Updated on: 22 Dec 2017, 10:29 PM

नई दिल्ली:

भारत ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 88 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। 

भारत ने रोहित शर्मा (118) और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल (89) की आतिशी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली। राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। 

श्रीलंकाई टीम ने इस लक्ष्य को अच्छी शुरुआत के बाद हासिल नहीं कर पाई और 17.2 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके और नौंवा विकेट गिरने के साथ ही श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई। 

मेहमान टीम के लिए कुशल परेरा ने 37 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उपुल थरंगा ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। 

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला। 

India Vs Srilanka Second T20 Match Live Score

Live Updates

#श्रीलंका भारतीय टीम के रनों के पहाड़ के नीचे दबती हुई नजर आ रही है। 9 खिलाड़ी आउट हो गए हैं।

# श्रीलंका का 6ठा विकेट गिर गया है। स्कोर 162 रन 6 विकेट के नुकसान पर। जीत के लिए 29 गेंद पर 99 रन और चाहिए श्रीलंका को।

#श्रीलंका को लगा एक के बाद एक 2 झटके। कुशल परेरा 77 रन बनाकर आउट। श्रीलंका के 4 विकेट गिरे स्कोर 156/4

#14 ओवर के बाद 155 रन श्रीलंका ने बना लिया है। 

# भारत को बड़ी सफलता मिली है। उपुल थरंगा 47 रन बनाकर आउट गए हैं। श्रीलंका का दूसरा विकेट गिर गया है। यह विकेट चहल ने लिया है। 

# 13 ओवर के बाद श्रीलंकता 142 रन 1 विकेट पर

# 12 ओवर के बाद श्रीलंका ने बना लिए है 126 रन बना लिए हैं। श्रीलंका पूरी कोशिश में है लक्ष्य तक पहुंचने के। श्रीलंका 123/1

# 10 ओवर के बाद श्रीलंका ने बनाए102 रन 1 विकेट के नुकसान पर।

# 8 ओवर का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने 77 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम ने 1 विकेट खो दिया है। जीत के लिए अभी टीम को 72 गेंद पर 184 रन और चाहिए।

# श्रीलंका 7 ओवर में 66/1

#पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव ने अपने पहले ओवर में 19 रन दिए। 8ीलंका का स्कोर 6 ओवर में 61/1

# निरोशन डिकवेला 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका को पहला झटका लग गया है।

# श्रीलंका के लिए लक्ष्य बेहद मुश्किल सा लग रहा है। 4 ओवर के बाद मेहमान टीम को अब 14.21 की रन औसत चाहिए जीत के लिए। 

#निरोशन डिकवेला 22 और उपुल थरंगा 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका ने 3 ओवर में 27 रन बना लिए हैं। 

# 2 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने 16 रन बना लिए हैं। 

# श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। 1 ओवर के बाद 5 रन बिना कोई विकेट खोए।

# भारत ने श्रीलंका को दिया 261 रनों का लक्ष्य दिया।

# पांड्या आउट हुए। भारत का स्कोर 19 ओवर में 253/3

# भारत के 250 रन पूरे

# 18 ओवर में भारत का स्कोर 236/2

# अब एम एस धोनी ने भी श्रीलंका के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी है। 17 ओवर में 223/1

# श्रीलंका के लिहाज से 16वां ओवर अच्छा रहा। भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं।

#15 ओवर का केल खत्म हो गया है। रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल लगातार रनों की गति बनाए हुए है। टीम इंडिया का स्कोर 196/1 है।

# रोहित शर्मा के आउट होने पर बल्लेबाजी करने एम एस धोनी आए हैं। उन्होंने लगातार 2 चौके लगाए। टीम इंडिया ने 14 ओवर में 178 रन बनाए।

# रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने 43 गेंद पर 118 रन बनाए।

# भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंद पर अपना दूसरा टी20 शतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 148 /0

#रोहित शर्मा शतक के करीब। इस ओवर में रोहित ने शानदार 4 छक्के जड़े है। भारत एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ता हुआ। टीम इंडिया का स्कोर 11 ओवर में 143/0

# आधा मैच खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 118 रन हो गया है। रोहित 73 और लोकेश 45 रन पर खेल रहे हैं।

# 9 ओवर में भारत 108/0

#रोहित शर्मा ने 23 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक। भारत का स्कोर 100 रन के पार।

# आठवां ओवर भी भारत के नाम रहा है।  इस ओवर में भी 16 रन आए हैं। स्कोर 8 ओवर में 87/0

# 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 71 रन बिना विकेट खोए हो गए हैं। रोहित 38 और लोकेश 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# भारतीय दर्शकों का दोनों सलामी बल्लेबाज पूरी तरह से मनोरंजन करते हुए। छठे ओवर में रोहिथ शर्मा ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस ओवर 16 रन आए। टीम का स्कोर 6 ओवर में 59/0

# 5वां ओवर महंगा साबित होता हुआ। इस ओवर में राहुल और रोहित दोनों ने 1-1 छक्का जड़ा। भारत ने इस ओवर में 17 रन बनाए। टीम का स्कोर 5 ओवर में 43 रन हो गया है।

# केएल राहुल ने मैच का पहला छक्का जड़ा दिया है। भारतीय सलामी जोड़ी ताबड़तोड़ रन बनाती हुआ। टीम इंडिय का स्कोर 4 ओवर के बाद 26 रन ।

# 3 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 18 रन बना लिए हैं।

# दूसरे ओवर में भी भारत ने रनों की गति बनाए रखी है। टीम इंडिया का स्कोर 15 रन हो गया है। दोनों सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं।

#पहले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने 2 जबरदस्त चौके लगाए।  भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद 8 रन हुआ है।

# भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा-केएल राहुल क्रीज पर आ गए हैं। भारत की पारी शुरू हो गई है। 

#श्रीलंका ने टॉस जीत लिया है। पहले टी20 की तरह इस बार भी मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

# इंदौर का मैदान बल्लेबाजी के लिए ज्यादा सही है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बैटिंग करना चाहेगी।

# श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है

रोहित और राहुल के दम पर भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए जो टी-20 में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए। दुशमंथा चामिरा को एक विकेट मिला।

टीमें : 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, सदीरा समाराविक्रम, असेला गुणारत्ने, चतुरंगा डी सिल्वा, दुशमंथा चामिरा, अकिला धनंजय और नुवान प्रदीप।