logo-image
Live

Ind vs Sl: भारत ने किया सीरीज क्लीन स्वीप, तीसरा टी20 5 विकेट से जीता

मौजूदा सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम रविवार को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी।

Updated on: 24 Dec 2017, 10:42 PM

नई दिल्ली:

भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। 

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

भारत के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। श्रेयर अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया। 

मेहमान टीम की तरफ से असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। सदिरा समाराविक्रमा (21) ने उनका साथ दिया, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 38 रन ही जोड़ सकी। अंत में दासुन शनाका ने नाबाद रहते हुए 20 रन बनाए।

भारत की तरफ से जयदेव उनादकट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। 

India Vs Sri Lanka 3rd T20 Live Score 

Live Updates

# भारत ने मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज3-0 से अपने नाम कर लिया है।

#भारत को आखरी ओवर में जीत के लिए 3 रन चाहिए

#टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर खत्म होने के बाद 121/5

# मैच इस वक्त कहा नहीं जा सकता किसके पाले में जाएगा। भारत को पांचवां झटका लगा है। मनीष पाण्डे 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 

#16 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत को जीत के लिए 24 गेंद पर 28 रन चाहिए।

#भारत को लगा चौथा झटका। हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

#भारत का तीसरा विकेट गिर गया है।  श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

#भारत 14 ओवर में 87 रन

#जीत के लिए भारत के लिए 7 ओवर में 55 रन की जरूरत 

# श्रेयस अय्यर 30 रन और मनीष पांड्ये 12 रन पर खेल रहें हैं। टीम इंडिया 13 ओवर के 81/2

#12 ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर 72 रन हो गया है। अब टीम इंडिया को 48 बॉल पर 64 रन चाहिए।

#10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने 60 रन बना लिए हैं। 

# भारत का रन रेट 6 से कम हो गया है। 8 ओवर में 47/2

# भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्तान रोहित शर्मा 27 रन पर गिर गया है।

#6 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 37 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया जीत से 99 रन दूर है।

# भारत का पहला विकेट गिर गया है। लोकेश राहुल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

# रोहित शर्मा ने जड़ा पहला छक्का। टीम इंडिया का स्कोर 3 ओवर में 17 रन हुआ है।

# 2 ओवर का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 4 रन हुआ है

#रोहित शर्मा और केएल राहुल खेलने आए। 1 ओवर के बाद 3/0

# श्रीलंका की पारी खत्म हो गई है। 20 ओवर में मेहमान टीम ने 135  रन बनाए। आखरी ओवर में 18 रन आए।

# 19 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका 117 रन बनाए हैं। आखरी ओवर में श्रीलंका ज्यादा-ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी

# श्रीलंका का सातवां विकेट गिर गया है। असेला गुणारत्ने 36 रन बनाकर आउट।

# 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 110/6

#16 ओवर के बाद श्रीलंका ने अपने 100 रन पूरे कर दिए। स्कोर 106 रन हुआ हैं। इस ओवर में दासुन शनाका ने शानदार छक्का जड़ा है।

# श्रीलंका का स्कोर 15 ओवर ख्तम होने पर 96 रन हुआ है। उसके 6 विकेट गिर गए हैं।

#14 ओवर में 91/6

# लगातार गिरते हुए विकेट की वजह से श्रीलंकन टीम रन रेट बढ़ाने में नाकाम रही है। 13 ओवर खत्म हो गया है और श्रीलंका 6.54 के औसत से 85 रन बनाए हैं।

# श्रीलंका का छठा विकेट भी गिर गया है। थिसारा परेरा आउट

# श्रीलंका का एक और विकेट गिरा। दानुशका गुणाथिलका 3 रन बनाकर आउट। श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा।

# 10 ओवर में श्रीलंका 67/4

# समाराविक्रम भी 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

# 8 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका की टीम अभी भी शुरूआती झटकों से उभर नही ं पाई है। टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं। स्कोर 8 ओवर के बाद 53/3

# 7 ओवर के बाद श्रीलंका ने 45 रन बना लिए हैं। उसके 3 विकेट गिर गए हैं।

# श्रीलंका के बल्लेबाज तेज रन बनाने के कोशिश में लगे हुए हैं। 6 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने 37 रन बना लिए हैं।

# श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। उपुल थरंगा 11 रन बनाकर उनादकट के दूसरे शिकार बने हैं। श्रीलंका का स्कोर 4 ओवर में 19 रन 3 विकेट के नुकसान पर।

# श्रीलंका का दूसरा विकेट कुशल परेरा के रूप में गिरा। वॉशिंगटन सुंदर ने पहला T20 विकेट लिया।

 #  निरोशन डिकवेला आउट हो गए हैं। उन्होंने 1 रन बनाए। उनका विकेट जयदेव उनादकट ने लिया है। श्रीलंका का स्कोर 2 ओवर में 9/1

# 1 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने इस ओवर में 6 रन बनाए हैं। 

# श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और उपुल थरंगा खेलने आ गए हैं। श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है।

# युजवेंद्र चहल को इस मैच में आराम दिया गया है जबकि कुलदीप यादव खेल रहे हैं। इस मैच से वॉशिंगटन सुंदर टी20 में अपना डेब्यू  कर रहे हैं।

# भारत ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है

#भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा

# सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया आज के मैच में कई नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है

# NewsState.Com के लाइव कमेंटरी में आपका स्वागत है। दूसरे टी20 मैच मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर अगर आपका दिल नहीं भरा हो तो तैयार हो जाइए आज एक बार फिर धमाकेदान क्रिकेट मैच के लिए। तीसरा टी20 वानखेड़े में है और यह रोहित शर्मा का होम ग्राउंड है। ऐसे में हिटमैन से एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद फैन्स को देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अश्विन और जडेजा को नहीं मिली जगह

यह भी पढ़ें : BCCI ने पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को बनाया क्रिकेट ऑपरेशन्स का जनरल मैनेजर