logo-image
Live

Ind Vs Eng: जसप्रीत बुमराह ने झटके पांच विकेट, चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 311/9

भारत ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित की। फिलहाल इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन जोड़ लिए हैं, लेकिन जीत से अभी भी कोसों दूर है।

Updated on: 21 Aug 2018, 11:41 PM

नई दिल्ली:

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंगम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत जीत से 1 विकेट दूर है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड  का स्कोर 311/9 है। इस मैच को जीत कर भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 2-1 कर देगा। बता दें कि भारत पहले दो टेस्ट हार गया था।।

इससे पहले नॉटिंगम टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली (103) के करियर के 23वें शतक के दम पर पूरी तरह टीम इंडिया का दबदबा रहा। भारत ने शाम तक इंग्लैंड के सामने 521 रन की चुनौती पेश की। भारत ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित की। 

India Vs England 3rd Test day 4 Live Score

Live Updates

#11:10 pm: जसप्रीत बुमराह ने झटका अपना पांटवां विकेट, इंग्लैंड के 9 खिलाड़ी लौटे पवेलियन। भारत जीत से 1 विकेट दूर

# 11:00 pm: इंग्लैंड का स्कोर 291/8। जीत के लिए 230 रन और चाहिए।

# 10:50 pm: नए बल्लेबाज रशीद 22 और ब्रॉड 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कोर 183/8

# 10:30 pm: आज के खेल का 3 ओवर बचा है। भारत जीत के बेहद करीब है, उसे 2  विकेट चाहिए। इंग्लैंड को जीतने के लिए 267 रन और चाहिए।

#10:20 pm: इंग्लैंड को लगा आठवां झटका। भारत जीत से 2 विकेट दूर

#10:15 pm: जसप्रीत बुमराह ने झटका एक और विकेट।  इंग्लैंड के 7 खिलाड़ी आउट हो गए हैं। स्कोर 241/7

# 10:10 pm: भारत अब एक बार फिर मैच पर पूरी पकड़ बनाता हुआ नज़र आ रहा है। उसे जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट और लेना है।

#10:03 pm: भारत ने एक और सफलता हासिल कर ली है। नए बल्लेबाज वेबरिस्टो को 0 पर उमेश यादव ने बोल्ड कर दिया है। अगली गेंद हैट्रिक बॉल है।

# 10:00 pm: भारत को जिस शपलता की तलाश थी वह मिल गई है। जॉस बटलर 106 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यह विकेट जसप्रीत बिृुमराह ने लिया है।

# 9:40 pm: आज लगभग 1 घंटे का खेल बचा है। भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद अब खेल में इंग्लैंड को वापस आने का मौका दिया है। स्कोर हुआ है 223/4। जीत के लिए अब 298 रन चाहिए।

# 9:30 PM: जॉस बटलर का शतक  हो गया है। उन्होंने 152 गेंद पर 103 रन बनाए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 220/4

#9:15 PM: बेन स्टोक्स का अर्धशतक पूरा हो गया है। जॉस बटलर भी शतक के करीब पहुंच गए हैं।

# 9:10 PM: बेन स्टोक्स अपने अर्धशतक से 1 रन दूर हैं। स्टोक्स और जॉस बटलर में 137 रनों की साझेदारी हो गई है।

# 8:55 PM: बेन स्टोक्स भी अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 8:40 pm: जॉस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच 118 रन की साझेदारी हो गई है। जीत के लिए इंग्लैंड को अब 341 रन और चाहिए।

#8:30 pm: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। स्कोर 173/4

# 8:10 pm: चौथे दिन के खेल में टी ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 173/4

#7:52 pm: जॉस बटलर का अर्धशतक पूरा हो गया है।  शुरूआती झटको के बाद इंग्लैंड की टीम संभल गई है। स्कोर 162/4

#7:30 pm: अब ऐसा लग रहा है जैसे भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 148 रन हुआ है।

# 7:25 pm: दोनों बल्लेबाज लगातार न सिर्फ टिके हुए हैं बल्कि रन भी बना रहे हैं। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हो गई है।

# 7:15 pm: विकेट की अपील हुई है लेकिन थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इंग्लैंड का स्कोर 130/4

#7:05 pm: इंग्लैंड को एक अच्छी साझेदारी बन रही है। बटलर 39 और स्टोक्स 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 6:55 pm: बटलर और स्टोक्स में 50 रन की साझेदारी हो गई है। इंग्लैंड का स्कोर 113/4

#6:45 pm: इंग्लैड को जीत के लिए 415 रन और चाहिए। इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों की तुलना में बटलर और स्टोक्स बेहतर खेल रहे हैं। वह कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।

# 6:40 pm: बटलर और स्टोक्स एक साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच 100 गेंदों पर 40 की पार्टनरशिप हुई है।

# 6: 35 pm: बटलर 32 रन और स्टोक्स 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 40 ओवर का खेल हुआ है।

#6:25 pm: 39 ओवर का खेल हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 85/4 है।

# 6:10 pm: लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है।

# 5:30 pm: चौथे दिन के खेल में लंच हो गया है। लंच तक भारत ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। लंच तक इंग्लैड का स्कोर 84/4

#5:25 pm: भारत को जीत के लिए 6 विकेट और इंग्लैंड को 437 रन और चाहिए। भारत के गेंदबाज कोशिश करेंगे कि आज ही इंग्लैंड की टीम को ऑल-आउट कर दे और सीरीज 2-1 से कर अपनी वापसी दर्ज करा दे।

# 5:20 pm: इंग्लैड को यहा ंएक बड़ी साझेदारी की जरुरत है। टीम का स्कोर 70/4 है।

# 5:10 pm: इंग्लैंड की पारी का 30 ओलर खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 6 और जॉस बटलर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

# 4:55pm: विकेटकीपर पंत ने जॉस बटलर का कैच छोड़ दिया। भारत को इस कैच की कीमत कितने रन से अदा करनी होगी यह तो अब बाद में ही पता चलेगा लेकिन यह बेहद आसान कैच छूटा है। कप्तान कोहली भी निराश दिखे।

# 4:50 pm: भारतीय टीम पूरी तरह से इंग्लैंड पर दवाब बना चुका है। मेजबान टीम ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया है। पोप 16 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। स्कोर हुआ है 62/4

# 4:48 pm: इंग्लैंड को तीसरा झटका लग गया है। जोय रूट भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।जसप्रीत बुमराह ने यह विकेट लिया है।

# 4:40 pm: इशांत की जगह अब दूसरी तरफ से उमेश यादव गेंदबाजी करा रहे हैं। कोहली उनसे भी उम्मीद कर रहे होंगे कि वह भी टीम को जल्द एक सफलता दिलाए। स्कोर हुआ है 62/2

# 4:38 pm: जसप्रीत बुमराह ने अपना 10वां ओवर खत्म किया। उन्होंने अब तक 24 रन दिए हैं और उन्हें कोई सफलता नही ंमिली है लेकिन वह लगातार बल्लेबाज को पेस वेरिएशन से परेशान कर रहे हैं।

# 4:30 pm: इंग्लैंड का स्कोर 61/1। पोप 16 और रूट 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 4:25 pm: इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अब भी मेजबान टीम जीत से 460 रन पीछे है।

# 4: 20 pm: इंग्लैंड की टीम शुरुआती झटके से उबरने की कोशिश कर रही हैं। ओलिवर पोप और जोय रूट क्रीज पर टिकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ओलिवर पोप 16 और कप्तान रूट 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 4:10 PM: इशांत शर्मा के हर ओवर के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दवाब बन रहा है। भारतीय गेंदबाज लगातार बल्लेबाजों को तेज और उछाल भरी गेंद से परेशान कर रहे हैं। 

# 4:00 PM: इंग्लैंड को जीत के लिए 479 का रन चाहिए।  भारत को 8 विकेट की और आवश्कता है।

# 3:55 PM: हर गेंद के साथ भारत मेजबान टीम पर दवाब बना रहा है। 40 रन पर इंग्लैंड के 2 विकेट गिर गए हैं।  पोप 8 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ रूट हैं जो 1 रन पर खेल रहे हैं।

# 3:50 PM: एक छोर से इशांत शर्मा ने दवाब बना रखा है तो दूसरी तरफ से टीम इंडिया के आल राउंडर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं।

# 3:45 PM: भारत को एत और सफलता मिल गई है। इशांत शर्मा की अतिरिक्त उछाल भरी गेंद खेलने में मेजबान टीम के बल्लेबाजों को खासा परेशानी हो रही है। दूसरा विकेट कप्तान कुक का गिरा है। उन्होंने 17 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 32/2

# 3:40 PM: भारतीय टीम को जैसी शुरुआत चाहिए थी वैसी ही मिली। इंग्लैंड ने चौथे दिन की शुरुआत में अपना पहला विकेट खो दिया जिससे अब मेजबान टीम पर दवाब आ गया है। 

# 3:33 PM: भारत को पहली सफलता मिल गई है। इशांत शर्मा की गेंद पर जेनिग्स 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इग्लैंड का स्कोर 27/1

# 3:30 PM: तीसरे टेस्ट में चौथे दजिन का खेल शुरू हो गया है। इशांंत शर्मा दिन का पहला ओवर डाल रहे हैं।

# 3:25 pm: पूरी मैच की जिम्मेदारी अब भारतीय गेंदबाजों पर है। टीम इंडिया के बॉलर्स जल्द से जल्द मेजबान टीम के बल्लेबाजों को आउट करने का प्रयास करेंगे।

# 3: 00 pm: भारत तीसरे टेस्ट के चौथे दिन जीत के इरादे से उतरेगी। कोहली के शतक के बाद अब दारोमदार टीम के गेंदबाजो पर है। तीसरा दिन पूरी तरह से भारतीय कप्तान के नाम रहा जिन्होंने टेस्ट करियर में अपने 6,000 रन पूरे किए. वह सबसे तेजी से इतने रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं।