logo-image
Live

Ind Vs SL: टेस्ट- वनडे के बाद T20 में भी पिटा श्रीलंका, भारत ने 7 विकेट से हराया

श्रीलंका के दौर पर भारतीय टीम आज आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों देशों के बीच अपना एकमात्र टी-20 मैच को जीतकर इस दौरे का अंत अपराजित रहते हुए करना चाहेगी।

Updated on: 06 Sep 2017, 10:55 PM

नई दिल्ली:

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मनीष पाण्डे की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इकलौते टी-20 मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की।

भारतीय टीम इस मैच को जीतकर दौरे का अपराजेय अंत करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका को इस दौरे में पहली जीत की दरकार है। भारत ने श्रीलंका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था, वहीं पांच वनडे मैचों की सीरीज में भी वह 5-0 से जीत हासिल करने में सफल रही थी। 

Live Updates

#T20 मैच में भी भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

#कोहली आउट, भारत को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत

# 4 ओवर में भारत को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत है। विराट कोहली 71 और मनीष पॉण्डे 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 128 रन। जीत के लिए 43 रन की जरूरत है। 6 ओवर का खेल बचा है।

# कोहली का अर्धशतक, भारत के 100 रन पूरे

#भारत के 100 रन पूरे, कोहली अर्धशतक के करीब

# 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 89। जीत के लिए 58 रन और चाहिए।

# 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82 रन 

# 9 ओवर के बाद भारत 67 पृरन 2 विकेट के नुकसान पर। जीत के लिए टीम इंडिया को 65 गेंदो पर 100 रनों की जरूरत है। कप्तान विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 रन पर पहुंच गए हैं।

# 8वें ओवर में बने 10 रन। कोहली ने जड़ा छक्का। टीम इंडिया गका स्कोर 8 ओवर में 57 रन पर 2 विकेट।

#भारत के 50 रन पूरे, कोहली और पॉण्डे मैदान पर मौजूद।

# भारत का दूसरा विकेट गिरा।  कोएल राहुल 14 रन बनाकर आउट

# 5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 39 रन एक विकेट के नुकसान पर

# 4 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 31 रन एक विकेट के नुकसान पर

# 3 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 23 रन एक विकेट के नुकसान पर

# भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे

# दूसरे ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 21 रन बिना किसी नुकसान के

# पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन

# रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत की

#श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 170  रन। भारत को 171 रनों का लक्ष्य मिला है।

# 19 ओवर का खेल खत्म, श्रीलंका के 150 रन पूरे।  बुमराह के ओवर में बने 13 रन।

# 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 144 पर 7 विकेट।

# 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर135 रन गिरे 7 विकेट।

#सीकुगे प्रसन्ना 11 रन बनाकर आउट

#15 ओवर का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने बनाए 119 रन। श्रीलंका के 6 विकेट गिरे हैं।

#थिसारा परेरा आउट, श्रीलंका के 6 विकेट गिरे

#दिलशान मुनावीरा अर्धशतक लगाकर आउट, श्रीलंका के 4 विकेट गिरे स्कोर पहुंचा 100 के पार

# 10 ओवर का खेल खत्म। श्रीलंका ने 10 ओवर में बनाए 90 रन। मुनावीरा 50 और आशान प्रियजन 10 रन बनाकर खेल रहे है

#दिलशान मुनावीरा का अर्धशतक, श्रीलंका के 3 विकेट गिरे

# एंजेलो मैथ्यूज आउट, श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। एंजेलो मैथ्यूज 7 रन बनाकर आउट हुए।

# 6 ओवर का खेसल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 62 रन गिरा 2 विकेट।

# डिकवेला 17 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने लिया विकेट। श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में 47 रन 2 विकेट के नुकसान पर।

#थंरगा आउट, श्रीलंका  को पहला झटका

# डिकवेला ने जड़े 3 चौके। श्रीलंका ने 2 ओवर के बाद 19 रन बने।

# 1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर

#डिकवेला-थंरगा क्रीज पर, श्रीलंका की पारी शुरू

#भारतीय टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

# भारतीय समयानुसार रात 7:40 से शुरू होगा खेल

#बारिश के कारण टॉस में देरी

कोहली ने अक्षर पटेल और लोकेश राहुल को अंतिम एकादश में जगह दी है, जबकि अजिंक्य रहाणे और शार्दूल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका ने सीकुगे प्रसन्ना, थिसारा परेरा, दासुन शनका और इसुरु उदाना को टीम में जगह दी है।

टीमें : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

श्रीलंका : उपुल थंरगा (कप्तान) निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलशान मुनावीरा, आशान प्रियजन, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शानका, सीकुगे प्रसन्ना, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा, इसुरु उदाना।