logo-image
Live

Ind Vs SA: कोहली एंड कंपनी ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका से सीरीज 4-1 से जीता

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी छह मैचों की वनडे सीरीज का आज पांचवां मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

Updated on: 03 Mar 2018, 08:49 PM

नई दिल्ली:

भारत ने मंगलवार देर रात सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए पांचवें वनडे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हरा दिया। 

इसी के साथ भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत की दक्षिण अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले भारत कभी भी इस देश में वनडे सीरीज नहीं जीत सका था। 

भारत ने रोहित शर्मा की 115 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। रोहित के अलावा भारत की तरफ से विराट कोहली ने 36, शिखर धवन ने 34 और श्रेयस अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया था। मेजबान टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 42.2 ओवरों में 201 रनों पर ढेर हो गई।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। डेविड मिलर ने 36 और कप्तान एडिन मार्कराम ने 32 रनों का योगदान दिया। 

भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को दो -दो सफलताएं मिलीं। जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला। 

Live Score India Vs South Africa fifth odi at Port Elizabeth Cape Town

Live Updates

# साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा। 

#साउथ अफ्रीका को 52 गेंद पर जीत के लिए 79 रन चाहिए। कागिसो रबाडा के रूप में उनका सातवां विकेट गिरा है।

#साउथ अफ्रीका को 60 गेंद पर जीत के लिए 83 रन चाहिए

#साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 88 रन चाहिए।

# बेहतरीन गेंद चहल की, भारत को मिली एक और सफलता। आंदिले फेहुलकवायो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। स्कोर 36 ओवर में 168

#साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा, जीत के लिए 94 रन चाहिए

# साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे हो गए हैं। अब जीत के लिए 120 रन की जरूरत है।

# 29 ओवर के बाद 129 रन 5 विकेट के नुकसान पर साउथ अफ्रीका ने बना लिए हैं। अब जीत के लिए 141 रन चाहिए।

#साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिर गया है। चहल ने बेहद जरूरी विकेट टीम को दिला दी है। मिलर 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

# डेविड मिलर और हाशिम आमला ने साउथ अफ्रीकन पारी को संभाल लिया है। डेविड मिलर 35 रन और हाशिम आमला 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 25 ओवर में 129 रन 3 विकेट के नुकसान पर हुआ है।

# 20 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 100 रन पूरे हो गए हैं। अब मेजबान टीम को जीत के लिए 174 रन चाहिए।

# 16 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 85 रन बना लिया है। अब मेहमान टीम को जीत के लिए 190 रन चाहिए।

#साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है। एबी डीविलियर्स 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीका 65 रन पर 3 विकेट 13 ओवर के बाद।

# भारत को बेहतरीन एक के बाद एक 2 बड़ी सफलताएं मिली है। बुमराह और पांड्या ने एडिन मार्कराम और ड्यूमिनी को पवेलियन भेज दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 11 ओवर में 55 रन पर 2 विकेट हुआ है।

# 10 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 53 रन हुआ है। जीत से अब मेजबान 

# 8 ओवर का खेल खत्म हो गया है। मेजबान अफ्रीका ने 8 ओवर में 41 रन बना लिए हैं।  जीत के लिए 234 रन और चाहिए।

#साउथ अफ्रीका की सधी शुरूआत हुई है। दोनों प्लेयर संभल कर खेल रहे हैं। स्कोर 5 ओवर में 27 रन हुआ है।

# 3 ओवर का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 16 रन हुआ है।

#एडिन मार्कराम-हाशिम अमला क्रीज पर, साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

# एम एस दोनी भी पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है। धोनी ने 13 रन बनाए।

# 45 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 241 रन बनाए हैं।

# श्रेयस अय्यर आउट, भारत को लगा छठा झटका

# भारत का स्कोर 42 ओवर में 46 रन 2 विकेट के नुकसान पर

# रोहित शर्मा 115 रन बनाकर आउट हो गए हैं और इसके बाद ही नए बल्लेबाज़ हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। भारत के 5 विकेट गिर गए हैं।

# 40 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 219 रन हुआ है। आखरी 10 ओवर में भारत ज्यादा से ज्यादा  रन बनाने की कोशश करेंगे।

# रोहित शर्मा ने अपने करियर का 17वां शतक जड़ दिया है। उन्होंने 107 गेंद खेली है। इस मैच में अक दिलचस्प आकड़ा जो सामने आया है वह यह है कि जब-जब कोहली के रन आउट का कारण रोहित बने हैं, तब-तब रोहित ने बड़ी पारी खेली।  इससे पहले उन्होंने 57, 209, 264 और 124 रन की पारी खेली थी जब कोहली रन आउट हुए थे।

# आज का मैच रोहित शर्मा के लिए बेहतरीन मैच साबित हो रहा है। रोहित 92 रन बना लिए है। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आए हैं।

# रहाणे भी लौटे पवेलियन। भारत का तीसरा विकेट गिरा। टीम इंडिया का स्कोर 184 रन हुआ है।

#भारत के 150 रन पूरा हो गया है। लेकिन इसके साथ एक खराब खबर भी है कि कप्तान विराट कोहली आउट हो गए हैं। विराट 36 रन पर ऑउट हुए।

# भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं। रोहित 75 और कोहली 36 रन पर खेल रहे हैं।

# 22वें ओवर में रोहित शर्मा ने शानदार गगनचुंबी छक्का जड़ा और भारत का स्कोर पहुंच गया है 128 रन पर 1 विकेट।

# 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119 रन हो गया है। 

# पूरे सीरीज में खराब बल्लेबाजी करते रहे रोहित शर्मा इस मैच में लय में लौट आए हैं। उनका अर्धशतक पूरा हो गया है। रोहित ने 53 गेंद पर 50 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शानदार चौक्के लगाए हैं। यह उनका वनडे करियर का 35वां अर्धशतक है।

# 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 99 रन बना लिए। कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

# भारतीय टीम की अच्छी शुरूआत हुई है। टीम ने एक विकेट खो दिया है। कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने आए है। 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है। टीम का स्कोर 84 रन हुआ है। इस वक्त टीम इंचिया का रन रेट  5.93 का है। कप्तान कोहली 15 और रोहित शर्मा 29 रन बना कर खेल रहे हैं।

# 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/1

# 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/1 

# भारत को लगा पहला झटका, धवन 34 रन बनाकर आउट

# 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 44 रन हुआ है। रोहित शर्मा 13 और धवन 34 रन पर खेल रहे हैं।

# रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार छक्का। इस पूरी सीरीज़ में फ्लॉप रहे रोहित से आज खेल प्रशंसक को ज्यादा उम्मीदे हैं। भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 28 रन हुआ है।

# पिछले मैच में शतक लगाने वाले शिखर धवन रन की गति बढ़ाते हुए। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 13/0

# भारतीय सलामी बल्लेबाज संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंचिया ने 2 ओवर में 5 रन बना लिए हैं।

# पहला ओवर मेडन गया। भारत सा स्कोर 0\0

#शिखर धवन-रोहित शर्मा क्रीज पर आ गए हैं। भारत की पारी शुरू हो गई है।

# आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

# पांचवे वनडे में मेजबान अफ्रीका ने टॉस जीत लिया है। अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

# आज के मैच में एम एस धोनी वनडे करियर में अपने 10 हजार रन पूरे कर सकते हैं। धोनी दस हजारी बनने से 46 रन दूर हैं।


टीमें : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर),श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल। 

दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, हेइनरिक क्लासेन ,अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, कागिसो रबादा, लुंगी नगिड़ी, आंदिले फेहुलकवायो, मोर्ने मोर्केल।