logo-image

IPL 2017: आखिरकार RPS के मालिक हर्ष गोयनका को करनी ही पड़ी धोनी की तारीफ

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के सह-मालिक हर्ष गोयनका पर आरोप लगते रहे हैं कि वह महेंद्र सिंह धोनी पर परोक्ष रूप से हमला करते रहे हैं

Updated on: 17 May 2017, 06:41 PM

नई दिल्ली:

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के सह-मालिक हर्ष गोयनका पर आरोप लगते रहे हैं कि वह महेंद्र सिंह धोनी पर परोक्ष रूप से हमला करते रहे हैं लेकिन सोमवार को धोनी के शानदार पारी के बाद उनके सूर बदले-बदले दिखे।

धोनी के शानदार 26 गेंदो पर 4 रनों की पारी ने पुणे को पहली बार आईपीएल के फाईनल में पहुंचा दिया। उनकी इस पारी के बाद हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया, 'धोनी की पारी विस्फोटक थी। सुंदर की गेंदबाजी भ्रम में डालने वाली थी जबकि स्टीव स्मिथ ने जबरदस्त कप्तानी की।'

आपको बता दे आीपीएल के इस सीजन में पुणे की कप्तानी धोनी से छीनकर स्मिथ को दे दी गई जिसके बाद गोयनका ने ट्वीट में लिखा, 'स्मिथ साबित करता है, कि जंगल (आईपीएल) का राजा कौन है। धोनी को पूरी तरह पछाड़ दिया। स्मिथ को कप्तान नियुक्त करना एक अच्छा क़दम था।'इससे पहले भी उन्होंने पुणे की टीम के कई बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट की फोटो ट्वीट की थी जिसमें धोनी का स्ट्राइक रेट सबसे कम था।