logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.
Live

IPL 2017 MI Vs RPS: पुणे सुपरजाएंट को 1 रन से हराकर आईपीएल 10 के खिताब पर मुंबई ने किया कब्जा

मुंबई इंडियंस की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वे संस्करण का खिताब जीत तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर हैं लेकिन उसके इस सपने के बीच राइंजिंग पुणे सुपरजाएंट की पहला आईपीएल खिताब जीतने की जिद है।

Updated on: 21 May 2017, 11:54 PM

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के फाइनल मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजाएंट को 1 रन से हराकर खिताब को तीसरी बार अपने नाम कर लिया। मुंबई ने पुणे को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन इस बेहद ही रोमांचक मैच में पुणे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस का यह तीसरा आईपीएल खिताब है। इससे पहले टीम ने 2013 और 2015 में आईपीएल का खिताब जीता था।

इससे पहले, एक समय 79 रनों पर सात विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही मुंबई की टीम के लिए क्रुणाल और मिशेल जॉनसन (नाबाद 13) पारी को सम्भालते हुए आठवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। क्रुणाल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। जॉनसन ने 13 गेंदों पर एक छक्का लगाया। पांड्या का विकेट 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा।

पुणे की ओर से उनादकट, क्रिस्टीयन और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

IPL 2017 FINAL LIVE SCORE RPS VS MI

LIVE UPDATES

# पुणे सुपरजाएंट को 1 रन से हराकर आईपीएल 10 के खिताब पर मुंबई ने किया कब्जा

#पुणे के लगातार 2 गेंदो पर गिरे 2 विकेट, जीत के लिए 7 रनों की जरूरत, आखरी ओवर जारी

#पुणे सुपरजाएंट को आखरी ओवर में 11 रनों की जरुरत

#पुणे सुपरजाएंट को जीत के लिए 23 रनों की जरुरत, 12 गेंद बचे

# एम एस धोनी आउट, पुणे को तीसरा झटका

# 16वें ओवर में बने 14 रन, पुणे का स्कोर 97 रन, गिरे 2 विकेट

पुणे सुपरजाएंट को जीत के लिए  83 रनों की जरुरत, गिरा 2 विकेट

# 15 ओवर में 83 रन गिरा 2 विकेट

# 14 ओवर के बाद पुणे ने बनाया 77 रन गिरा 2 विकेट

# 12 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 71 रन, गिरे 2 विकेट, जीत के लिए 48 गेंद पर 59 रनों की जरुरत

# मिशेल जॉनसन की गेंद पर पोलार्ड के हाथो रहाणे कैच थमाकर लौटे पवेलियन, पुणे सुपरजाएंट का दूसरा विकेट गिरा

#पुणे सुपरजाएंट के 50 रन पूरे, गिरा 1 विकेट

# 8 ओवर में मुंबई का स्कोर 48 रन, जीत के लिए 72 गेंद पर 82 रनों की जरुरत है

# 6 ओवर में पुणे ने बनाया 38 रन, गिरा 1 विकेट

# 5 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 32 रन गिरा 1 विकेट, रहाणे 20 रन और स्मिथ 3 रन पर खेल रहे हैं।

# 4 ओवर में पुणे का स्कोर 24 रन, 1 विकेट के नुकसान पर

# तीसरे ओवर के पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को जसप्रीत बुमराह ने LBW आउट कर दिया। 

# 2 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 14 रन, रहाणे 7 और राहुल त्रिपाठी 3 रन बनाकर नाबाद

# पहले ओवर में पुणे ने बनाए 3 रन

# पुणे की पारी शुरू, राहुल त्रिपाठी-अजिंक्य रहाणे ैदान पर आए।

# 20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट के नुकसान 129 रन बनाए। 20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या 38 गेंदों में 47 रन बनाकर लौटे पवेलियन। पुणे के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य

# 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 115/7. ओवर से आए 10 रन। क्रुणाल पांड्या ने पांचवीं गेद पर लगाया छक्का। जयदेव उनदकट ने डाला था ये ओवर। क्रुणाल पांड्या 36 जबकि मिशेल जॉनसन 12 रनों पर नाबाद

# 18 ओवर के दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने लगाया छक्का, आखिरी गेंद पर चौका। ओवर से कुल 13 रन आए। डेनियल क्रिस्टियान ने डाला यह ओवर। क्रुणाल पांड्या-28 जबकि मिशेल जॉनसन 10 रनों के साथ क्रीज पर। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 105/7

# 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 92 पर सात, ओवर से आए केवल 6 रन। क्रुणाल पांड्या 27 गेंदों में 23 जबकि मिशेल जॉनसन तीन रन बनाकर क्रीज पर

# 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 86/7. क्रुणाल पांड्या 20 रन जबकि मिशेल जॉनसन दो रन बनाकर क्रीज पर

# मुंबई का सातवां विकेट गिरा, 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 81/7. क्रुणाल पांड्या और मिशेल जॉनसन क्रीज पर मौजूद हैं

#मुंबई इंडियंस की टीम लड़खड़ाई, गिरे 6 विकेट

# 13 ओवर में 76 पर 5 विकेट

# पोलार्ड आउट,  मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा

यह भी पढ़ें: IPL 2017: पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने फाइनल में इस बुरे रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

# रोहित शर्मा आउट, मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा, एडम जाम्पा ने ज़का विकेट

# 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 56 रन, गिरा 4 विकेट

# मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे, गिरे 3 विकेट

# 8 ओवर के बाद 46 रन पर 3 विकेट

# अंबाती रायडू को ल्यूक फग्र्यूसन ने किया आउट, मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका

# 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 41 रन गिरा 2 विकेट

# 6ठे ओवर में रोहित शर्मा ने ने जड़ा तावोड़तोड़ 4 चौके

# 6ठे ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने जड़ा चौका

# 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 16 रन गिरा 2 विकेट

# 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 11 रन 2 विकेट गिरे

# 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 9 रन गिरे 2 विकेट

# पार्थिव पटेल- लेंडल सिमंस आउट, मुंबई इंडियंस को एक के बाद एक दो झटके

# पार्थिव पटेल- लेंडल सिमंस आउट, मुंबई इंडियंस को एक के बाद एक दो झटके

# पार्थिव पटेल को  उनादकट ने भेजा पवेलियन, मुंबई इंडियंस कोे पहला झटका

# मुंबई की धीमी शुरुआत, 2 ओवर में बने 7 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के

# मुंबई ने पहले ओवर में बनाए 3 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर

#पार्थिव पटेल-लेंडल सिमंस क्रीज पर, मुंबई इंडियंस की पारी शुरू

# मुंबई इंडियंस जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का फैसला

टीमें : 
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल जॉनसन और लसिथ मलिंगा।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, ल्यूक फग्र्यूसन, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: मुबई इंडियंस Vs पुणे सुपरजाएंट के बीच मैच से पहले जानिए आईपीएल फाइनल से जुड़ी ये दिलचस्प बातें